‘सरदार जी 3’ विवाद के बीच ‘बॉर्डर 2’ पर एक्शन की अपील, फिल्म से दिलजीत दोसांझ की होगी छुट्टी?


Last Updated:

फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ को ‘बॉर्डर 2’ से निकालने की मांग बढ़ गई है. ‘सिने इम्प्लॉयीज फेडरेशन’ ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग रुकवाने की अपील की है. फिल्म ‘बॉ…और पढ़ें

'सरदार जी 3' विवाद के बीच 'बॉर्डर 2' पर एक्शन की अपील, दिलजीत की होगी छुट्टी?

फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@tseries.official)

नई दिल्ली: पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है. दिलजीत दोसांझ पर विरोध के बीच फिल्म समितियों ने उन पर बैन लगाने की मांग की है. अब उन्हें ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग उठ रही है. ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लोयीज’ ने भूषण कुमार और सनी देओल को चिट्ठी लिखकर दिलजीत दोसांझ को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से निकालने की अपील की है. हालांकि, दोनों ने अभी तक लेटर का जवाब नहीं दिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि दिलजीत दोसांझ को ‘बॉर्डर 2’ से हटाने का कोई प्लान नहीं है. उन्हें कास्ट करने का फैसला करीब 9 महीने पहले लिया गया था. तब ऐसा कोई विवाद सामने नहीं आया था. फिल्म की लगभग 40-50 पर्सेंट शूटिंग हो चुकी है, इसलिए इस दौरान फिल्म में कोई बदलाव करना मुमकिन नहीं है.

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग रोकने की अपील
‘सरदार जी 3’ पर विवाद के बीच FWICE ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि पुणे में स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग की अनुमति को रद्द किया जाए. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि टीम जल्द ही विवाद पर स्टेटमेंट जारी कर सकती है.

नीरू बाजवा ने अपना नजरिया किया स्पष्ट
‘सरदार जी 3’ की रिलीज से एक दिन पहले दिलजीत की कोस्टार नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े सभी प्रमोशनल कॉन्टेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है. नीरू ने विवाद पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके एक्शन ने मामले पर उनका नजरिया स्पष्ट कर दिया है.

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

‘सरदार जी 3’ विवाद के बीच ‘बॉर्डर 2’ पर एक्शन की अपील, दिलजीत की होगी छुट्टी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *