सपने में सांप का दिखना अंदर बैठे डर के सामने आने से कम नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये वास्तविक खतरे का संकेत नहीं होता है, बल्कि ये नजरअंदाज किए गए सच, सेहत से जुड़ी जरूरत या दर्दनाक संबंधों का प्रतीक हो सकता है। सांप का रंग, आपकी भावनाएं उन संदेशों को समझने में मददगार हो सकते हैं, जो आपका सबकॉन्शियस दिमाग बताना चाह रहा है।
सपने में सांप का दिखना किस बात का है संकेत, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ