Bihar Chunav 2025: छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि जैसे बाकी राज्यों में यह नियम है, वैसे ही बिहार में भी होना चाहिए। छात्रों का कहना है कि दूसरे राज्य के छात्र बिहार के युवाओं का हक मार रहे हैं, इसीलिए बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि देश के कई राज्यों में डोमिसाइल नीति लागू है, जहां स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है
‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’! बिहार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों ने शुरू किया आंदोलन