D. Gukesh: वर्ल्ड शतरंज चैंपियन डी. गुकेश को पोलैंड के कैटोविस शहर में गुरुवार (7 अगस्त) को हुए ब्लिट्ज मुकाबले में 2021 FIDE विश्व कप विजेता और पोलैंड के सबसे प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों में से एक जान-क्रिज्सटॉफ डूडा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर को 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। गुकेश ने 2025 में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा था
D. Gukesh: भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश को ब्लिट्ज मैच में 1-5 से हार का करना पड़ा सामना, पोलैंड के डुडा ने दी मात